फ़ॉलोअर

25 Lakh Swaraj Tractors Rolled Out – A Historic Milestone in Indian Farming



स्वराज ट्रैक्टर्स ने रचा नया इतिहास – 25 लाख यूनिट्स उत्पादन का ऐतिहासिक कीर्तिमान

तेज़ रफ्तार विकास: 2002 में 5 लाख यूनिट्स से 2025 में 25 लाख तक का सफर ।भारत के किसानों का भरोसा, आत्मनिर्भरता का प्रतीक और कृषि मशीनीकरण की दिशा में बड़ा कदम


मोहाली, 29 अगस्त 2025: भारत के किसानों की धड़कन कहे जाने वाले स्वराज ट्रैक्टर्स ने आज एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। पंजाब के मोहाली स्थित संयंत्र से कंपनी ने 25 लाखवां ट्रैक्टर रोल-आउट किया। यह मील का पत्थर स्वराज की मज़बूत प्रगति को दर्शाता है, जो महज़ तीन साल पहले 2022 में 20 लाख यूनिट्स तक पहुँचा था।


---

आत्मनिर्भरता से उपजा ब्रांड

स्वराज की नींव 1974 में रखी गई, जब देश को पहला स्वदेशी ट्रैक्टर ‘स्वराज 724’ (20–25 एचपी) मिला। हरित क्रांति के दौर में जन्मा यह ब्रांड किसानों की आत्मनिर्भरता का पर्याय बना। भारतीय इंजीनियरों द्वारा किसानों की ज़रूरत को समझते हुए तैयार किया गया यह ट्रैक्टर भरोसे, ताक़त और सादगी का प्रतीक रहा।


उत्पादन यात्रा – पाँच गुना छलांग

2002 में स्वराज ने 5 लाख यूनिट्स का उत्पादन पूरा किया था। इसके बाद लगातार नवाचार और किसानों से गहरे जुड़ाव ने कंपनी को सिर्फ 23 साल में पाँच गुना आगे पहुँचा दिया। आज 25 लाख ट्रैक्टरों के उत्पादन का यह सफर भारतीय कृषि जगत में स्वराज की मज़बूत स्थिति को साबित करता है।

-


विविध और भरोसेमंद पोर्टफोलियो

स्वराज ट्रैक्टर्स के पास आज एक व्यापक उत्पाद रेंज मौजूद है – स्वराज 855, 735, 744, 960, 742, 963, स्वराज टारगेट और नई लॉन्च हुई नया स्वराज रेंज। यह सीरीज़ छोटे किसानों से लेकर बड़े कृषि कार्यों तक हर वर्ग की ज़रूरत पूरी करती है।


---

श्री वीजय नकरा, प्रेसिडेंट – फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा:

“25 लाख ट्रैक्टर का यह पड़ाव किसानों के विश्वास की नींव पर बना है। स्वराज आत्मनिर्भर भारत की भावना से जुड़ा है और किसानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”


गगनजोत सिंह, सीईओ – स्वराज डिवीजन, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा:

“हर स्वराज ट्रैक्टर किसान की मेहनत और प्रगति का साथी है। इसकी खासियत है कम लागत में भरोसेमंद परफॉर्मेंस। यह उपलब्धि हमारी टीम और देश के किसानों के बीच अटूट रिश्ते की मिसाल है।”


---

किसानों की कहानी से जुड़ा ब्रांड

स्वराज ट्रैक्टर सिर्फ मशीन नहीं बल्कि हर किसान के सपनों और मेहनत का साथी है। पहली बार खरीदा गया ट्रैक्टर हो या पीढ़ी-दर-पीढ़ी चला आ रहा भरोसा – स्वराज भारत के खेतों और गांवों की कहानी में रचा-बसा है।

---

मुख्य परिचय : 

स्वराज ट्रैक्टर्स, महिंद्रा समूह का एक हिस्सा है और भारत का दूसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर ब्रांड है। इसकी शुरुआत 1974 में पंजाब से हुई और तब से यह किसानों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नई तकनीक और समाधान उपलब्ध कराता आ रहा है।


स्वराज 11.2 किलोवॉट (15 एचपी) से 49.2 किलोवॉट (65 एचपी) तक की पावर रेंज में ट्रैक्टर तैयार करता है। बागवानी से लेकर खेतों तक हर ज़रूरत को पूरा करना और किसानों को “राइज़” करने की शक्ति देना ही स्वराज का उद्देश्य है।




कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.